
सावन का महीना भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। काफी लोग सवान के सोमवार का व्रत रखते हैं। इस दिन लोग विधि-विधान (legislation) से पूजा करते हैं। आज सावन का आखिरी सोमवार है। इस बार सावन की शुरुआत 14 जुलाई से हुई थी। सावन का महीना 12 अगस्त को खत्म होगा। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धाभाव से पूजा करने और व्रत रखने से सभी की मनोकामनाएं पूरी होती है। शिव भगवान आपके सभी कष्टों को दूर करते हैं।