
बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान (actor salman khan) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बंदूक रखने के लिए लाइसेंस (License) जारी कर दिया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने आज दी है। सलमान ने उनकी जान को खतरा होने की बात कहते हुए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार (Lawrence Bishnoi and Goldie Brar) गिरोह से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। सलमान ने हाल ही में मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से मुलाकात भी की थी।