
फिल्म पुष्पा- द राइज (Pushpa – The Rise) के हिट होने के बाद साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ चुकी है। उन्हें अब केवल साउथ के दर्शक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों के भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना एक अवॉर्ड शो में पहुंचीं। यहां पहुंचकर वह मीडिया से अलग अंदाज में रूबरू हुईं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रश्मिका मंदाना का एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके रेड कार्पेट का है।
अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, ‘हमारे पुष्पा भाई को क्यों नहीं लेकर आईं। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘गजब लुक’ अन्य ने लिखा, ‘आप बहुत क्यूट हैं’ इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रश्मिका मंदाना के लुक को खूब पसंद किया है। साथ ही कमेंट कर उनके लुक की तारीफ की है।