आज से सावन का महीना शुरु

हिंदू धर्म (Hindu Religion) में सावन का महीना (month of sawan) आज से शुरू हो गया है। इस महीने को भगवान भोलेनाथ (Lord Bholenath) की भक्ति का महीना माना गया है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में गंगा स्नान, भगवान शिव की आराधना की जाती है। सावन महीने में सोमवार के दिन व्रत रखने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। इस महीने में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। पावन सावन का महीना शुरू हो रहा है।

इस बार सावन मास में 4 सोमवार आ रहे हैं। सोमवार के दिन विधिवत शिव पूजन बहुत फलदायक माना जाता है। इस साल सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है। सावन महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को यानी सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। सावन के महीने में ही कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त गंगा नदी से पवित्र जल भरते हैं और लंबी यात्रा करके शिव जी को जल अर्पित करते हैं।