सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब

कर्नाटक (Karnataka) की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने रविवार को मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Miss India World 2022) का खिताब अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि सिनी ने देशभर से आई 31 सुंदरियों को टक्कर देते हुए मिस इंडिया का ताज अपने अपने सिर पर पहना। रविवार को मुंबई (Mumbai) के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (world convention center) में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें सिनी शेट्टी ने अपने कॉन्फिडेंस और जवाब से जजेज का दिल जीत लिया। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सैकेंड रनर-अप रहीं।

आपको बता दें कि मिस इंडिया 2022 के जज पैनल में नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना और कोरियोग्राफर श्यामक डावर थे। इसको मनीष पॉल ने होस्ट किया, जिसमें राजकुमार राव और कीर्ति सेनॉन ने भी गेस्ट एपियरेंस दी।