देशभर में सिंगल-यूज प्लास्टिक हुआ बैन

प्लास्टिक (plastic) की बर्बादी (waste) को कम करने सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक (single use plastic) पर प्रतिबंध आज (शुक्रवार) से लागू हो गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक आमतौर पर ऐसी वस्तुएं होती हैं। जिन्हें केवल एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेंक दिया जाता है। इस प्रकार के प्लास्टिक का अक्सर उचित तरीके से निपटान नहीं किया जाता है। दरअसल डिस्पोजेबेल प्लास्टिक पेट्रोलियम आधारित होते हैं। इसलिए उन्हें रीसायकल करना मुश्किल होता है। भारत सिंगल प्लास्टिक के इस्तेमाल करने वाले टॉप 100 देशों में आता है।