हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले रोपवे ट्रॉली में फंसे 11 लोग

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन जिले में रोपवे ट्रॉली (केबल कार) में तकनीकी खराबी के चलते 11 लोग हवा में फंस गए। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत (hard work) के बाद सभी लोगों को सुरक्षित (Safe) निकाल लिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू (Rescue operation started) कर दिया गया था। परवाणू टिम्बर ट्रेल पर बीच हवा में फंसी पर्यटकों से भरी केबल कार ट्रॉली हवा में ही फंस गई थी। यह ट्रॉली पांच घंटे से भी ज्यादा समय तक 120 फीट ऊंचाई पर अटकी रही। 11 पर्यटकों में से चार महिलाएं और दो बुजुर्ग भी शामिल थे। सभी लोग सुरक्षित है।

आपको बता दें कि इससे पहले झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) में त्रिकूट (trikoot) पहाड़ियो को जोड़ने वाली केबल कारों के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा अप्रैल महीने का है।