आज हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित

आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम (HP Board 12th Result 2022) घोषित कर दिए है। परीक्षा परिणाम ऑनलाइन (online) जारी किए गए हैं, जिसे छात्र आसनी से हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर (hpbose 12th result) सकते हैं। आपको बता दें कि इस बार 12वीं का परिणाम 93.91 फीसदी रहा। एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है और आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप 10 में सिर्फ लड़कियों ने ही जगह बनाई है।

आपको बता दें कि इस बार कुल 88,013 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा (himachal board Result) दी थी। जिसमें से 82,342 छात्र पास हुए हैं। घुमारवीं की वाणी गौतम (HP Board topper Vani Gautam) इस बार हिमाचल की टॉपर हैं।