कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर गोलीबारी

इस समय पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (Capital Kolkata) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोलकाता में मौजूद बांग्लादेश हाई कमीशन (Bangladesh High Commission) के बाहर एक पुलिस वाले ने गोली कर दी है। उसकी बंदूक से निकली गोली की वजह से एक महिला की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। इसके बाद उस पुलिस वाले ने खुद को भी गोली मार ली है। पूरा मामला क्या है, इसको लेकर फिलहाल पुलिस जाँच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस महिला की मौत हुई है, वह बाइक पर सवार थी।

जानकारी के मुताबिक, हमला करने वाला पुलिस वाला करीब 1 घंटे तक उसी जगह पर घूम रहा था। बंगाल पुलिस इस मामले को लेकर जाँच में जुट गई है। अलग-अलग एंगल से मामले की तलाश की जा रही है। आखिर एक पुलिस वाले ने इस घटना को अंजाम कैसे दिया, यह सबसे बड़ा सवाल है।