कानपुर हिंसा में अब-तक 50 लोग गिरफ्तार

शुक्रवार को हुई हिंसा (violence) के चलते पुसिल काफी सख्त हो गई है। इस मामले में पुलिस एक्शन मोड़ (action twist) में है। अब तक इस मामले में कुल 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सोमवार को हिंसा के 40 संदिग्धों का एक पोस्टर पुलिस ने जारी किया था। पोस्टर में मौजूद 40 में से 7 लोगों की अब तक पहचान हो चुकी है।  6 जून तक कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पिछले 24 घंटों के दौरान 12 लोगों को पकड़ा गया है। वहीं दूसरी तरफ, पत्थरबाजों में कानपुर पुलिस (Kanpur Police) का भारी खौफ नजर आ रहा है।

कहा जा रहा है कि शहर प्रशासन ने आरोपियों की 147 अवैध संपत्तियों की पहचान की गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इनपर बुलडोजर चल सकता है। इसी बीच कानपुर शहर के काजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी ने कहा है कि अगर कानपुर में बुलडोजर चला तो लोग कफन बांध के बाहर भी निकल आएंगे।