मलाइका ने करण जौहर की पार्टी में पहनी पैरेट ग्रीन कलर की चमकीली ड्रेस

करण जौहर का बर्थडे बैश बुधवार की रात को था और इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। स्टार-स्टडेड बैश की मेजबानी फिल्म निर्माता ने मुंबई में की थी। जिसमें रेड कार्पेट एंट्री और ब्लिंग थीम थी। उनमें पार्टी में शामिल होने वाले बॉलीवुड सेलेब्स में मलाइका अरोड़ा भी थीं। जो मैचिंग आईलेट शॉर्ट्स के साथ साटन ग्रीन ओवरसाइज़्ड डबल ब्रेस्टेड ब्लेज़र में आई थी। उन्होंने इसके साथ साटन ब्रालेट में अपनी गिरती हुई नेकलाइन को भी फ्लॉन्ट किया था।

बर्थडे पार्टी के लिए मलाइका अरोड़ा ने एलेक्स पेरी के स्प्रिंग समर 2022 कलेक्शन को चुना था, वहीं वर्साचे के हॉट पिंक सैंडल इसके साथ पेयर किया था। हालांकि, मलाइका अरोड़ा का लुक नेटिज़न्स को पसंद नहीं आया, क्योंकि उन्होंने उन्हें ‘खराब फैशन चॉइस’ के लिए कॉमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, ‘तोते की तरह क्यों दिख रही हो? ” कुछ अच्छा पहन लेती।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका को आखिरी बार डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ जज के रूप में नज़र आई थीं।