फैन्स के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान कि एक नही चलती उनके घर पर

बॉलीवुड के बादशाह बोले तो शाहरुख खान उर्फ किंग खान इंडस्ट्री पर ही नहीं फैन्स के दिलों पर भी राज करते हैं, लेकिन ये राज उनका उनके घर मन्नत पर नहीं चलता है। जी हां, भले ही प्रोफेशनल लाइफ में वे सभी के बॉस हों, लेकिन पर्सनल लाइफ में उनकी बॉस तो उनकी पत्नी गौरी ही हैं। जी हां, हाल ही में शाहरुख खान एक ईवेंट में गए थे। जहां उन्होंने एक खुलासा किया की उन्हें घर में कुछ भी छेड़छाड़ करने की इजाजत नहीं है। वहीं शाहरुख के इस बायन से उनके फैन्स हैरान रह गए हैं।

हाल ही में एक ईवेंट में शाहरुख ने अपनी पर्सनल लाइफ के कई बड़े खुलासे अपने फैंस के साथ किए। शाहरुख खान बताते हैं की वे अपने घर मन्नत में कुछ भी छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। यहां तक की घर के लिए कोई भी चीज आनी होती है इसके लिए भी शाहरुख को अपनी पत्नी से पूछना पड़ता है। शाहरुख ने बताया की उनके घर मन्नत में 11-12 टीवी हैं। जिसकी कीमत 40 से 50 लाख है। और हर एक की सही जगह गौरी ही बताती हैं।

इसके साथ ही वे बताते हैं। घर मन्नत उनके द्वारा ही डिजाइन किया गया है। गौरी एक कमाल की डिजाइनर हैं। घर की सभी चीजें वही मैनेज करती हैं मुझे बस एक चीज के लिए पूछा जाता है, वो है टेक्नोलॉजी, क्योंकि मैं उसमें काफी बेहतर हूं।