दही के साथ कभी ना करे इन 4 चीजों का सेवन

गर्मियों के खानपान में दही का एक अहम रोल होता हैं। दही में नमक डालकर लंच में खाना, रात में रोटी के साथ दही का रायता, सुबह लस्सी और बच्चों के लिए दही में फल मिलाकर खाना, कितने अलग-अलग तरीके हैं दही (Curd) को अहनी रोज़ के खाने मे शामिल करना। लेकिन, दही के साथ एक्सपेरीमेंट्स भी खूब किए जाते हैं, कभी उसमें घीया तो कभी बूंदी, कभी कोई सब्जी तो कभी लोग दाल मिलाकर भी खाने लगते हैं। लेकिन, ऐसी कई चीजें हैं जिनके साथ दही को मिलाकर खाना सेहत (Health) के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ये चीजें सेहत के लिए कई हद तक नुकसानदायक हो सकती हैं। आइए जानें ये चीजें कौनसी हैं।

दही के साथ ना खाने वाले फूड्स

प्याज और दही 

दही की तासीर ठंडी होती है। और प्याज (Onion) की तासीर में गर्म होती हैं। इस चलते इन दोनों को साथ खाना या दही और प्याज का रायता बनाना सेहत को बिगाड़ने वाला साबित हो सकता है। इससे स्किन पर रैशेज भी हो सकते हैं।

दूध और दही 

दुध का पदार्थ होने के चलते दूध और दही (Milk and Curd) दोनों में ही प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाया जाता है। जब इन दोनों को साथ खाया में खाने से पेट खराब होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। पेट में गैस, एसिडिटी (Acidity) और दस्त लगने की दिक्कत भी हो सकती है।

उड़द की दाल और दही 

खाने की थाली में रोटी और दाल के साथ दही अक्सर खाई जाती है, लेकिन उड़द की दाल के साथ दही खाने से परहेज करे। इन दोनों को साथ खाने पर दस्त और ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

 

आम और दही

आप स्मूदी या फ्रूट सलाद में आम और दही को मिलाकर खाते होंगे पर इन दोनों का कोंबिनेशन भी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नही हैं। आम शरीर में गर्मी पैदा करता है और दही ठंडक। इसे एक साथ खाने पर यह पेट के लिए ही नहीं बल्कि स्किन टिशूज के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।