जानिए Chef Kunal Kapoor की खरबूजा मलाई कुल्फी बनाने का तरीका

गर्मियों का मौसम आते ही गलियों में आइसक्रीम वालो कि आवा जाही होने लगती हैं। और साथ ही उसके आस-पास बच्चों की भीड़ अपनी पसंदीदा आइसक्रीम खाने के लिए ईक्कठा हो जाते हैं। वहीं मॉल में भी अगर चले जाइए तो आइसक्रीम पार्लर (icecream parlour) में लोगों की भीड़ नजर आती हैं। हम आज इस आर्टिकल में आपके स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखते हुए सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर (chef Kunal Kapoor) द्वारा बताई गई कुल्फी रेसिपी (kulfi recipe) के बारे में बातएंगे। यह खरबूजा कुल्फी रेसिपी (kharbuja kulfi recipe) आपके पेट को ठंडा तो रखेगी ही साथ ही आपके स्वाद को भी दोगुना कर देगी। तो चलिए जानते हैं खरबूजा मलाई रेसिपी बनाने की विधि।

कुल्फी रेसिपी की सामग्री

– 1 लीटर फुल क्रीम मिल्क
– 500 ग्राम खरबूजे के टुकड़े
– 1 मुठ्ठी खरबूजे के बीज
– 5 बड़े चम्मच कंडेंस्ड दूध
– 1|4 कप दूध
– कस्टर्ड पाउडर 1 बड़ा चम्मच
– हरा रंग सजावट के लिए

 

खरबूजा मलाई बनाने की विधि

कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध उबाले। इसके बाद गैस की आंच मीडियम करके इसे धीरे-धीरे पकाएं। जब तक दूध एक चौथाई न हो जाए। और साथ में नीचे और किनारों पर चिपकी हुई मलाई को भी साफ करते रहें। जब दूध का एक तिहाई भाग सूख जाए तो गैस बंद कर दें। अब आप खरबूजे को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लीजिए। अब जब अच्छे से पिस जाए तो इसकी प्यूरी से बीज छानकर निकाल दीजिए। अब छनी हुई प्यूरी को एक बर्तन में डालकर अच्छे तरीके से आधा होने तक पका लीजिए। अब आप कंडेस्ड मिल्क को भी पका ले। अब इस बीच कस्टर्ड पाउडर को एक चौथाई कप दूध में मिलाकर खरबूजे के मिश्रण में मिला दें। इस बात का ध्यान रखें कि खरबूजे में कस्टर्ड पाउडर डालते वक्त आंच धीमी हो। इससे मिश्रण गांठदार नहीं बनता है।

 

अब मिश्रण को 2-3 मिनट मिश्रण के चिकना होने तक पका ले। अब इसमें गर्म और गाढ़ा किया हुआ दूध डालकर पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें और इसे मनचाहे कलर से सजा दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर कुल्फी के घोल को चिकना कर ले। अगर आपकी कुल्फी का मिश्रण ज्यादा गाढ़ा है तो इसे जमने में परेशानी होगी। इसलिए कुल्फी वाले सांचे में डीप फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए रख दें। और बाद कुल्फी वाले सांचे में स्टिक लगा दें। इसके कुछ घंटे बाद खरबूजा मलाई कुल्फी को सर्व करने के लिए तैयार हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।