
गर्मी के दिनों में अगर आप कोई ऐसा ड्रिंक तलाश रहे हैं जो आपको तुरंत एनर्जी दे और आपके शरीर को हेल्दी बनाए तो चने के सत्तू से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। सत्तू को देसी प्रोटीन शेक भी कहा जाता है। चिलचिलाती धूप में बिहार का ये देसी ड्रिंक आपको डिहाइड्रेट नहीं होने देता। इसे पीने से पाचन तो बढ़िया रहता ही है साथ ही शरीर भी ठंडा रहता है और लू नहीं लगती। और ये आसानी बीना ज्यादा वक्त लिए बन भी जाता हैं। तो आईए शुरू करते हैं।
सामग्री
सत्तू- एक कप
चीनी- 2-3 चम्मच
पुदीना पत्ता- 10-12
नींबू- 1
पानी- 2 कप
सत्तू ड्रिंक बनाने का तरीका
सबसे पहले एक गहरे बरतन में सत्तू डालें अब इसमें पानी डालें और अच्छे से मिला ले। अब इसमें चीनी और नींबू का रस डाल कर मिलाएं। अंत में पुदीने की पत्तियां तोड़ कर डालें और अच्छे से मिला लें। और ताजा-ताजा ग्लास में डाल कर सर्व करें।
सत्तू के फायदे-
- सत्तू के शरबत से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
- सत्तू में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इस वजह से भूख नहीं लगती और वेट लॉस में मदद मिल सकती है
- डाइजेशन की समस्या रहने पर है आप सत्तू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- चना या जौ का बना सत्तू डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
- गर्मी में सत्तू के सेवन से शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। लू लगने से बचने के लिए हर दिन सत्तू का सेवन करना अच्छा है।