कर्नाटक के धारवाड़ जिले भीषण सड़क हादसा, 7 मरे

कर्नाटक (Karnataka) के धारवाड़ जिले (Dharwad District) में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। यह घटना शनिवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे हुई। तेज रफ्तार की वजह से क्रूसर गाड़ी ने अपना संतुलन खोया और पेड़ से जाकर टकराई। इस गाड़ी में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक शादी में शामिल होने के बाद अपने गांव वापस लौट रहे थे।

धारवाड़ के निगडी में एक वाहन के पेड़ से टकरा जाने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। मारे गए और घायल लोग एक शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। जिस समय यह सड़क हादसा हुआ उस समय वाहन में 21 लोग सवार थे जो राज्य के बेंककट्टी के लिए जा रहे थे। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।