आज नवरात्रि का आठवाँ दिन

आज नवरात्रि की महाअष्टमी (mahashtami) है। आज के दिन माँ दुर्गा के आठवें महागौरी (Mahagauri) स्वरूप का पूजन कर व्रत आदि रखा जाता है। ये भक्तजन को अपना शुभ आशीर्वाद निरन्तर देती रहती है और उनकी संपूर्ण मनोकामनाओं को पूरा करने की शक्ति देती रहती है। मान्यता है कि महागौरी माँ की पूजा करने से पुत्र ग्रह से जनित ग्रह दोष दूर होते हैं। इसके अलावा माँ महागाैरी के पूजन से व्यापार, दांपत्य जीवन, सुख-समृद्धि, धन आदि से वृद्धि मिलती है। आठवें नवरात्रि में नारियल का भोग लगाने से संतान संबंधित सभी परेशानियां दूर होती हैं। इनका रंग गौर वर्ण का है इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद है इसलिए इन्हें स्वेताम्बधरा कहा जाता है। यह माँ चार भुजाओं वाली है। इनका वाहन वृषभ है इनका ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा में रहता है।