जानिए कौन हैं सीएसके के नए कप्तान

26 मार्च को आईपीएल 2022 (IPL 2022) शुरू होने वाला है। लेकिन उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चौंकाने वाला फैसला किया है। चार बार की चैंपियन सीएसके ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को अपना नया कप्तान बनाया है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर (all rounder) रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी गई है। आपको बता दें, चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया।