आज शहीद भगत सिंह की 92वीं पुण्यतिथि

शहीद भगत सिंह (Bhagat Singh) की आज 92वीं पुण्यतिथि (death anniversary) है। भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 को दो अन्य भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु (Sukhdev Thapar and Shivram Rajguru) के साथ फांसी पर लटका दिया गया था। आज के दिन देश उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दे रहा है। 23 साल की उम्र में वीर सपूत क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव ने 23 मार्च 1931 में देश की खातिर हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया था। 8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने सेंट्रल असेंबली में बम फेंके। घटना के बाद भगत सिंह वहां से भागने के बजाय वह खड़े रहे और खुद को अंग्रेजों के हवाले कर दिया। करीब दो साल जेल में रहने के बाद 23 मार्च 1931 को भगत सिंह को राजगुरु और सुखदेव के साथ फांसी पर चढ़ा दिया गया था। शहीदे आजम भगत सिंह का जन्म पाकिस्तान के एक गांव लायलपुर में 28 सितम्बर 1907 में हुआ था। उनके पिता का नाम किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती था। 12 साल की उम्र में आजादी के आंदोलन में कूद पड़े थे।