
ऑस्ट्रेलिया क्रिकट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के शुरू होने से पहले ही एक खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने 18 मार्च यानी शुक्रवार सगाई कर ली है। उनकी सगाई भारतीय मूल की विनी रमन (Vini Raman) के साथ हुई है। पिछले काफी वक्त से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और अब सगाई कर ली है, इसी महीने 27 मार्च को दोनों की शादी भी है। यह शादी तमिल रीति-रिवाज़ के साथ होगी। कुछ वक्त पहले दोनों की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था, जिसमें तमिल भाषा में सब छपा हुआ था। इस कार्ड की काफी तारीफ हुई थी।
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों किस करते नज़र आ रहे हैं। दोनों ने तस्वीर का कैप्शन दिया है, Mr and Mrs Maxwell।