जापान में भूकंप के तेज झटके

कल देर रात जापान (Japan) में भूकंप (Earthquake) के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप उत्तरी जापान के फुकुशिमा तट पर आया था। यह भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किमी नीचे था। भूकंप के कारण लगभग 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। पूरे शहर में अंधेरा छा गया, कई घरों में नुकसान की भी खबरें हैं। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया।