
कल से होलाष्टक (holashtak) का प्रारंभ हो रहा है। होलाष्टक 17 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) तक रहेगा। होलाष्टक के 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इन दिनों में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार, मकान-वाहन की खरीदारी, नई नौकरी, नया बिजनेस आदि करने से बचा जाता है। होलाष्टक के समय को अपशगुन वाला और अशुभ मानते हैं। इस समय में ग्रह भी उग्र रहते हैं।