
बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ गुरुवार को मछली मारने के विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के बैरिया गांव की है। गोलीबारी की इस घटना में पैक्स अध्यक्ष (PACS Chairman) राजेश साहनी उर्फ भोला और उनके भाई मुकेश सहनी की हत्या की गई है। हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मनीष सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भतीजे ने बताया कि रामा सिंह के बेटे मनीष सिंह ने मछली मारने को लेकर ही चाचा की हत्या कर दी। मृतकों में से एक राजेश सहनी साहेबगंज के गौरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष थे। उनके साथ-साथ उनके भाई मुकेश सहनी की भी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की आगे की जाँच कर रही है।