
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच अभी भी जंग जारी है। आज इस जंग को सात दिन हो गए है। रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव (capital Kyiv) पर लगातार बमबारी कर रही है, मिसाइलें दाग रही है। इसके अलावा ख़ेर्सोन शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है और खारकीव में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं। आज यूक्रेन-रूस के बीच दूसरे दौर की मीटिंग होनी है। इसमें कुछ समाधान निकालने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे यह युद्ध रुक सकता है। आज सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करके बहुत बड़ी गलती की है। यूक्रेन के खारकीव शहर में रूसी हमले जारी है। शहर के गवर्नर का दावा है कि इन हवाई हमलों में 21 लोगों की मौत हुई है, वहीं 112 घायल हैं। इसके अलावा खारकीव में ही स्थित मिलिट्री अकेडमी पर भी रॉकेट से हमला हुआ था। वहां पिछले 9 घंटे से आग नहीं बुझ पाई है।