झारखंड में 7 मार्च से खुल जाएंगे सभी स्कूल

झारखंड (Jharkhand) में कोरोना के मामलों (cases of corona) में भारी कमी देखने को मिल रही है। जिसके चलते आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (disaster management authority) की बैठक में राज्य के लोगों को कई छूट दी गई। बैठक में फैसला लिया गया कि 7 मार्च से राज्य के सात जिलों में बंद स्कूल भी अब खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही दुकानें भी अब रात 8 बजे तक खुली रह सकेंगी। पार्क, पर्यटन स्थल और स्विमिंग पूल भी खोल दिए जाएंगे। अपने इन फैसलों से हेमंत सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी राहत दी है।

पिछले आपदा प्रबंधन की बैठक में राज्य के सात जिलों को छोड़कर सरकार ने सभी जिलों के स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी थी। लेकिन रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, चतरा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा में 9वीं कक्षा से नीचे के बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं दी थी।