आज मणिपुर में मतदान जारी

मणिपुर (Manipur) में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के पहले चरण का मतदान (vote) सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। यह जानकारी चुनाव अधिकारियों ने दी। आज सुबह 7 बजे कुल 60 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान शुरू हो गया है। यहां बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों के सामने पुरुष और महिलाएं लाईन में खड़े नजर आए। राज्य में मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। यहाँ कुल 12,09,439 मतदाता हैं, जिनमें 6,28,657 महिलाएं और 175 ट्रांसजेंडर शामिल हैं, जो पाँच जिलों- इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, चुराचंदपुर और कांगपोकपी के 1,721 मतदान केंद्रों पर वोट डालने के पात्र हैं। पहले चरण के मतदान में 15 महिला उम्मीदवारों सहित 173 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।