उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, 13 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुशीनगर (kushinagar) में दर्दनाक हादसा (tragic accident) हो गया। यहां एक शादी समारोह (wedding ceremony) के दौरान 30 लोग कुएं में गिर गए। इस हादसे में 9 बच्चे समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकी करीब डेढ़ दर्जन महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। कहा जा रहा है कि औरतें व लड़कियां हल्दी के दिन मटकोड़वा की रस्म के लिए पहुंची थीं। हादसा नौरंगिया गांव में हुआ। अब तक कुएं से 13 लाशें निकाली गई हैं।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र की गुरुवार को शादी है। वैवाहिक रस्म के क्रम में महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी के दौरान गांव में स्थित कुआं पर मटकोड़ करने गई थीं। उनके साथ बच्चे भी गए थे। इसके बाद कुआं पर बने ढक्कन, स्लैब पर खड़ा होकर डांस देखने लगे। इस बीच स्लैब टूटकर कुआं में गिर पड़ा। बच्चे समेत महिलाएं कुआं में गिरकर दब गए। घटना के बाद गाँव में कोहराम मच गया। सब लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस इस मामले की जाच कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुए में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुँच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।