विनीत जोशी को बनाया सीबीएसई के नए अध्यक्ष

शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) के अतिरिक्त सचिव विनीत जोशी (Vineet Joshi) को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि सीबीएसई के पूर्व अध्यक्ष मनोज आहूजा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में ओएसडी नियुक्त होने के बाद जोशी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव विनीत जोशी को 14 फरवरी, 2022 से तत्काल प्रभाव से सीबीएसई के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। विनीत जोशी इस पद पर आईएएस मनोज आहूजा का स्थान ग्रहण करेंगे। इस बात की सूचना शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने जारी की है।