
सुरों की मल्लिका (melody of notes) कही जाने वालीं लता मंगेशकर जी (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच में नहीं है। लता दीदी के निधन की खबर आते ही संगीत जगत के साथ ही पूरा विश्व गमहीन हो गया। रविवार की सुबह जिस किसी ने भी इस खबर को सुना वह स्तब्ध रह गया। बीते दिन लता जी की तबीयत में सुधार की खबर से सभी के मन में आशा जगी थी कि वह जल्द ही अपनी पसंदीदा दीदी के पूर्ण स्वस्थ होने की खबर सुनेगा। लेकिन रविवार सुबह मिली उनका निधन हो गया।
आपको बता दें कि लता मंगेशकर जी ने अपने लंबे करियर के दौरान 36 भाषाओं में 30,000 से भी ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। लेकिन लता जी के आखिरी गाने की बात की जाए तो यह गाना साल 2019 में प्रदर्शित हुआ था। लता जी ने इस गाने को राष्ट्रीय और भारतीय सेना के सम्मान में अपनी आवाज दी थी। ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’ शीर्षक वाले इस गाने को मयूरेश पई ने कंपोज किया था। लता मंगेशकर जी की आवाज में रिकॉर्ड किया यह गाना 30 मार्च 2019 को प्रदर्शित किया गया था। लता जी ने इस गाने को देश के वीर जवानों और राष्ट्र के नाम समर्पित किया था।