
पंजाब (Punjab) व यूपी में चुनाव होने वाले है। ठीक इस चुनाव से पहले रोहतक की सुनारिया जेल (Rohtak’s Sunaria Jail) में बंद गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने 21 दिन की फरलो दे दी है। राम रहीम सिरसा डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेगा। इसके चलते आज जेल के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस की निगरानी में रामरहीम को जेल से डेरे पर ले जाया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस रोहतक पहुँच चुकी है। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना पुलिस अधिकारियों की तीन दौर की बैठक ले चुके हैं।