
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट पेश करते हुए कई बड़ी घोषणानएं की है। उन्होंने इस दौरान कहा कि सरकार का लक्ष्य साल 2022-23 में 80 लाख घरों (80 lakh homes) के निर्माण का है। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) के चिन्हित लाभार्थियों के लिए गरीब लोगों के लिए 80 लाख नए घर बनाए जाएंगे। इसके साथ-साथ वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि 3 करोड़ परिवारों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास के ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, 60 लाख नई नौकरियां सृजित की जाएंगी। यह बजट 25 साल की बुनियाद का बजट होगा।
उन्होंने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बजट में विकास को प्रोत्साहन दिया गया है। साथ ही इस बजट में सरकार के इरादे को दर्शाया गया है।
- 2014 से हमारी सरकार गरीबी और हाशिए पर रह रहे लोगों को सशक्त बनाने में जुटी।
- ‘कोरोना लहर से जूझ रहा है। लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से उभर रही है’।
- ‘आगामी वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 9।2% रहने का अनुमान है’।
- एलआईसी के जल्द आईपीओ आने की उम्मीद।
- 25 साल की बुनियाद का बजट
- 60 लाख नई नौकरियां सृजित की जाएंगी।
- 5 नदियों को जोड़ा जाएगा।
- पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख आवास बनेंगे।
- महिलाशक्ति के लिए तीन नई योजनाएं लाई जाएंगी।
- ई पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।
- डाक घरों में एटीएम की सुविधा मिलेगी।
- नई कंपनियों के रजिस्ट्रेशन के नियमों को लेकर बदलाव किए जा रहे हैं। अब कंपनियों के रजिस्ट्रेशन तेजी से हो पाएंगे।
- किसानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी।
- रेलवे छोटे किसानों और उद्यमों के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स विकसित करेगा। स्थानीय उत्पाद की सप्लाई चैन बढ़ाने के लिए एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना शुरू की जाएगी।