
राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) शहर की एक मॉडल (Model) गुनगुन उपाध्याय (Gungun Upadhyay) ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने कल रातानाडा की लॉर्डस इन होटल (Hotel) के छठे मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छलांग लगाने से पहले उन्होंने अपने पिता से फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा कि वह सुसाइड (Suicide) करने जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, गुनगुन मॉडलिंग करती है। वह शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आई थी। जोधपुर आने के बाद उन्होंने अपने पिता गणेश उपाध्याय से फोन पर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही है। गुनगुन ने अपने पिता से कहा “बस मेरा चेहरा देख लेना।” इसके बाद घबराकर पिता गणेश ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी।