कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड (Uttarakhand) के पूर्व कांग्रेस प्रमुख (Congress chief) किशोर उपाध्याय (Kishore Upadhyay) को कुछ समय पहले 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद आज वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए है। इसे पहले कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया था। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाने का आदेश जारी किया था। आदेश में देवेंद्र यादव ने कहा था कि उत्तराखंड के लोग बदलाव के लिए तरस रहे हैं और बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 70 सीटों पर 14 फ़रवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।