नहीं रहे कथक सम्राट नर्तक पंडित बिरजू महाराज

कथक सम्राट नर्तक (Kathak Emperor Dancer) पंडित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj) का निधन हो गया। बिरजू महाराज देश के प्रसिद्ध शास्त्रीय नर्तक थे। उनकी उम्र 83 वर्षीय थी। उनका निधन हृदयाघात (heart attack) के कारण हुआ है। उन्होंने कल देक रात दिल्ली में अंतिम सांस ली। बिरजू महाराज के निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर छा गई।
आपको बता दें कि, बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ के ‘कालका-बिन्दादीन घराने’ (Kalka-Bindadin Gharana) में हुआ था। बिरजू महाराज का नाम पहले दुखहरण रखा गया था। यह बाद में बदल कर ‘बृजमोहन नाथ मिश्रा’ हुआ। उनके पिता का नाम जगन्नाथ महाराज था, जो ‘लखनऊ घराने’ से थे और वे अच्छन महाराज के नाम से जाने जाते थे। बिरजू महाराज जिस अस्पताल में पैदा हुए, उस दिन वहाँ उनके अलावा बाकी सब लड़कियों का जन्म हुआ था, इसी वजह से उनका नाम बृजमोहन रख दिया गया। जो आगे चलकर ‘बिरजू’ और फिर ‘बिरजू महाराज’ हो गया।