
आज से नए साल का आगाज हो चुका है। लेकिन भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के 161 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद इस वेरिएंट के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है। देश में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन 23 राज्यों फैल चुका है। इनमें से 488 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं। ओमिक्रॉन को लेकर सबसे बुरी स्थिति महाराष्ट्र की है। उसके बाद दिल्ली है।
महाराष्ट्र (Maharashtra) में संक्रमण के सबसे अधिक 454 मामले सामने आए हैं। दिल्ली (Delhi) में ओमिक्रॉन के कुल 351 केस दर्ज किए गए हैं। तीसरे स्थान पर 118 केस के साथ तमिलनाडु है। गुजरात में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 115 मामले हैं। केरल में यह संख्या 109 है। वहीं राजस्थान में 69 केस दर्ज किए गए हैं। तेलंगाना में 62, हरियाणा में 37, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 17, ओडिशा में 14 और पश्चिम बंगाल में 17 केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 9 मामले, उत्तर-प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़ में 3, जम्मू कश्मीर में 3, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 2, गोवा में 1, हिमाचल प्रदेश में 1, लद्दाख में 1, मणिपुर में 1 और पंजाब में 1 मामले दर्ज किया गया है।