सपा नेता ने थामा भाजपा का हाथ

2022 में उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly elections)  होने वाले है। खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी (SP) के विधान पार्षद सदस्य और उत्तर-प्रदेश के पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश (Former Minister Shatrudra Prakash) आज अपने समर्थकों समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रकाश ने राजधानी लखनऊ में भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रकाश को भाजपा की सदस्यता दिलाई और पटका पहनाकर तथा गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। छात्र जीवन से समाजवादी विचारधारा से जुड़ाव रखने वाले प्रकाश ने प्रख्यात समाजवादी नेता राजनारायण की पुण्यतिथि पर सपा से रिश्ता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।