
कल बिहार के बांका (Banka of Bihar) में रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder) ब्लास्ट हो गया। यह हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ। इस हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा गया। वहीं, घर के कई सदस्य भी बुरी तरह घायल हो गए हैं। यह सारी घटना रजौन के राजावर गांव की है। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से यह घटना हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बांका से सांसद गिरिधारी यादव सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के पिता से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
जानकारी के मुताबिक, अशोक पासवान (Ashok Paswan) के घर पर उनकी पत्नी सरीता देवी (Sarita Devi) खाना बना रही थी। तभी गैस पाइप लीक होने से आग लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया। इससे घर में खेल रहे पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें कि मृत बच्चों के पिता अशोक पासवान मछली बेचते थे। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।