लंदन से दिल्ली लाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स मास्टरमाइंड

राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स मास्टरमाइंड (International Drugs Mastermind) हरविंदर सिंह (Harvinder Singh) उर्फ बलजीत उर्फ बल्ली को प्रत्यर्पित कर लंदन से भारत लाने में सफल रही है। स्पेशल सेल की टीम तीन वर्ष की जाँच के बाद उसे भारत लाने में सफल हुई है। स्पेशल सेल इंग्लैंड से इस साल में हरविंदर समेत दो लोगों को लाने में सफल रही है। इससे पहले मार्च 2021 में किशन सिंह को प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया था। इस गिरोह के सात सदस्य वर्ष 2018 में गिरफ्तार हो चुके हैं।

हरविंदर सिंह की उम्र 50 बर्षीय है। उनका जन्म 1972 में अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। 1990 में तालिबान के मुद्दों पर विवाद के बाद वह परिवार के साथ 1991-92 में दिल्ली आ गया। वह 1998 में पहली बार इंग्लैंड गया। इसके बाद ये लगातार इंग्लैंड जाता रहा। वर्ष 2008 में इसे ब्रिटिश नागरिकता मिल गई। इसके बाद से मादक पदार्थों की खरीद व तस्करी का गोरखधंधा करने लगा। ये ड्रग्स व भारत के रास्ते अफगानिस्तान व भारत से मंगाता था। आरोपी अभी क्वारंटाइन अवधि में है। इससे आगे की पूछताछ क्वारंटाइन अवधि खत्म होने के बाद की जाएगी।