उत्तर-प्रदेश के हरदोई में एकतरफा प्यार ने ली लड़की की जान

उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला हरदोई में हरपालपुर थाना क्षेत्र (Harpalpur Police Station Area) के एक गांव में एक आशिक (lover) ने किशोरी द्वारा ठुकराए जाने पर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर डाली। वह अपने भाई के साथ कल शाम 5 बजे खेत पर गई थी। तभी आरोपी वहाँ पहुँचा। किशोरी का छोटा भाई थोड़ी दूरी पर था। आरोपी के जोर जबरदस्ती करने पर किशोरी ने शोर मचाया। तो उसने उसके शरीर पर 5 से 6 बार चाकू से जोरदार हमला कर डाला। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। जिसके बाद आरोपी वहाँ से फरार हो गया। लड़की के भाई ने इस मामले की जानकारी परिजनों को दी। वह लोग लड़की को अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस लड़की का नाम आरती है। उसकी उम्र महज 17 वर्षीय थी। पुलिस ममाले की जाँच कर रही है।