केरल के कांग्रेस नेता पीटी थॉमस का निधन

कांग्रेस (Congress) के विधायक और केरल प्रदेश कमिटी (KPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष पीटी थॉमस (PT Thomas) का आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 71 वर्षीय थी। उन्होंने वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (Christian Medical College) में आखिरी सांस (last breath) ली। थॉमस पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ चल रहे थे। केरल में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक, थॉमस ने 2016 से एर्नाकुलम में थ्रीक्काकारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह 2009 से 2014 तक इडुक्की संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुके थे हाल ही में कांग्रेस की राज्य इकाई के पुनर्गठन में थॉमस को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

उनका जन्म 1950 में हुआ था। केरल में कांग्रेस के छात्र संगठन केरल छात्र संघ (KSU) के एक कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। उन्होंने अपने महत्वपूर्ण राजनीतिक जीवन के दौरान केएसयू और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों पर कार्य किया था।