
कल लोकप्रिय तेलूगु कोरियोग्राफर (telugu choreographer) शिव शंकर (Siva sankar) का निधन हो गया। शिव शंकर कोरोना से पीड़ित (suffering from corona) थे जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां कल उनका निधन हो गया। फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर शिव शंकर मास्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनकी उम्र 72 वर्षीय थी। बॉलीवुड़ के मशहूर अभिनेता सोनू सूद ने लिखा, “शिव शंकर मास्टरजी के निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन भगवान की अलग योजना थी। हमेशा आपको याद करेंगे मास्टरजी। ईश्वर परिवार को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति दे। सिनेमा हमेशा याद रहेगा। आप साहब।”