
आज ही के दिन 26 नवंबर, 2008, भारतीय इतिहास की एक ऐसी तारीख, जब मुंबई में हुई आतंकवादी घटना (Mumbai Terror Attack) ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आज इस आतंकी हमले की 13वीं बरसी है। समुद्री रास्ते (sea route) से घुसे 10 आतंकवादियों (10 terrorists) ने मुंबई में अंधाधुंध गोलीबारी (indiscriminate firing) की थी। इसमें 166 लोगों की मौत हो गई थी। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए थे। आतंकवादियों ने ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल आदि प्रमुख जगहों पर भी हमला किया था। 3 दिन चले एनकाउंटर के बाद 29 नवंबर की सुबह सुरक्षाबलों ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया था। अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा था, जिसे 21 नवंबर, 2012 को फांसी दी गई थी।