आज है देव दीपावली पर्व

आज ‘देव दीपावली’ (dev diwali) का पर्व है। हिंदू पंचाग (Hindu calendar) के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास (Kartik month) की पूर्णिमा तिथि (poornima) को देव दिवाली मनाई जाती है। आज देव दीपावली शुरू हो गई है जो कल तक इसका मुहूर्त रहेगा। इस मौके पर गंगा महोत्सव में ग्रैमी विजेता पंडित विश्वमोहन प्रस्तुति देंगे। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। मान्यता है कि देव दिवाली के दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आकर दिवाली मनाते हैं देव दिवाली के दिन गंगा नदी में स्नान ध्यान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। देव दीपवाली की रात, हजारों लोग, स्थानीय लोग और पर्यटक समान रूप से नदी के घाटों पर गंगा आरती देखने के लिए आते हैं। आज सभी जगह दीए जलाए जाते हैं।