
दिवाली (Diwali) से पहले पेट्रोलियम कंपनियों (petroleum companies) ने एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) के दाम में ₹264 की बढोत्तरी की गई है। राहत की बात ये है कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है। घरेलू एलपीजी (lpg) सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर ₹2,000 के पार पहुँच गया है। इससे पहले यह ₹1,733 का था। मुंबई में ₹1,683 रु. में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब ₹1,950 में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर ₹2073.50 का हो गया है. चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए ₹2,133 खर्च करने पड़ेंगे।