![3](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2021/10/3-696x464.jpg)
आज नवरात्रि (Navratri) का 6वां दिन है। आज मां नव दुर्गा के रूप मां कात्यायनी देवी की (Maa Katyayani) पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कात्यायिनी मां का स्वरूप सुख और शांति प्रदान करने वाला है। देवी कात्यायनी की पूजा सुबह किसी भी समय कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी कात्यायनी की पूजा करने से मन की शक्ति मजबूत होते है और साधक इन्द्रियों को वश में कर सकता है। अविवाहितों को देवी की पूजा करने से अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी कात्यायिनी ने ही राक्षस महिषासुर का मर्दन किया था।