राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की आज सुबह अचानक तबीयत  बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल (SMS hospital) लाया गया। मुख्यमंत्री की तबीयत (CM Ashok Gehlot health) बिगड़ने की सूचना सामने आते ही पुलिस प्रशासन (Police) और एसएमएस अस्पताल प्रशासन (Hospital administration) हड़कंप मच गया। वहीं जानकारी मिलने के साथ ही उनसे मिलने वालों का अस्पताल में तांता लग गया। मिली जानकारी के अनुसार सीएम गहलोत के चेस्ट में अचानक दर्द हुआ था। साथ ही उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। लिहाजा इसके बाद मुख्यमंत्री निवास (Cm house residence) का स्टाफ उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचा था।