
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (megastar amitabh bachchan) मुश्किलों में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनके पुलिस बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे (bodyguard jitendra shinde) की सैलरी को लेकर खबरों में आए थे। जानकारी के मुताबिक उनकी सैलरी ₹1.5 करोड़ सालाना है। अब पुलिस बॉडीगार्ड जितेंद्र पर 1.5 करोड़ की सालाना कमाई के आरोपों के बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया है। जितेंद्र के खिलाफ इस मामले में डिपार्टमेंटल इंक्वारी शुरू कर दी गई है। अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड मुंबई पुलिस में हेड कांस्टेबल जीतेंद्र शिंदे का पुलिस मुंबई कमिश्नर हेमंत नगराले ने तबादला किया था जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया।