भारत को मॉडर्ना टीके की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई

भारत को अब अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की वेक्सीन (Moderna) की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई है। इसकी जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दी है। डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक (दक्षिण पूर्व एशिया) डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने यह जानकारी दी है। मॉडर्ना की वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए भारत ने पहले ही मंजूरी दे दी है। नीति आयोग (NITI Aayog) के सदस्य वीके पॉल ने हाल ही में कहा था कि सरकार मॉडर्ना और फाइजर से कोविड-19 वैक्सीन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रही है, इसमें किसी भी कानूनी कार्यवाही से छूट का मुद्दा भी शामिल है। पिछले महीने भारत के औषधि नियंत्रक ने मॉडर्ना के टीके को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी थी। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि देश में टीका कब आएगा।