
बॉलीवुड़ की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उसे कुछ एप्स पर दिखाने के आरोप में गिरफ्तार लिया है। लंबे समय से चल रही पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि राज कुंद्रा मुख्य आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता हैं। हालाँकि उन्हें अभी दोषी नहीं बताया गया है। ऐसे मामलों में अक्सर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया जाता है। आरोप सिद्ध होने के बाद लंबी और कड़ी सजा मिलती है। पुलिस मामले की जाँच रही है।