उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दो बच्चों की हत्या के बाद मां ने लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद जिले (Ghaziabad District) में एक दर्दनाक घटना (traumatic event) सामने आई है। यहां कल रात एक महिला ने अपने सवा माह के दुधमुंहे और 5 साल के दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि गृहक्लेश के चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन में जुटी है। पति प्राइम सस्पेक्ट है। पुलिस को वारदात की सूचना अस्पताल से मिली थी।

पुलिस को मृतका की पहचान प्रिया दहिया (25) पत्नी अरविंद मलिक और उनके दो बच्चों के रूप में हुई। बेटी की उम्र 5 साल और बेटे की उम्र करीब सवा महीना है। यह परिवार गाजियाबाद की उत्तरांचल कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने मृतका के पति अरविंद मलिक से फोन पर बातचीत की। अरविंद ने बताया कि कल रात पत्नी प्रिया ने दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।